OMG 2 Teaser Release Date
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘ओएमजी 2′ (OMG 2) काफी सुर्खियों में है। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के स्टार कास्ट का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हुआ है। वहीं अब मेकर्स ने फिल्म के टीजर रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है साथ ही फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी किया है।

अक्षय कुमार ने इस मोशन पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें अक्षय कुमार भगवान शिव के भूमिका में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में अक्षय कुमार को माथे पर भस्म लगाए, गले में रुद्राक्ष की माला पहने और जटाओं में देखा जा सकता है। मोशन पोस्टर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, “ओएमजी 2′ का टीजर 11 जुलाई और फिल्म 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

बता दें कि फिल्म ‘ओएमजी 2′ का टीजर 11 जुलाई, मंगलवार को रिलीज होगा। अमित राय द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ओएमजी 2′ में अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं पंकज त्रिपाठी एक आम इंसान कान्ति शरण मुदग़ल के रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में यामी गौतम भी है। जो एडवोकेट कामिनी माहेश्वरी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में अरुण गोविल भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।