Ponniyan Selvan 2
Photo - tipstamilofficial/Instagram

Loading

मुंबई : मशहूर (Famous) साउथ फिल्म निर्माता (South Filmmaker) मणिरत्नम (Mani Ratnam) की ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ (Ponniyan Selvan) पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म प्रशंसकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई भी की थी। जिसके बाद दर्शकों के इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। वहीं अब मेकर्स ने फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ के पहले गाने के रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है।

फिल्म के पहले गाने का नाम ‘आगा नागा’ (Aga Naga) है। जो पांच भाषाओं में रिलीज होगी। इस नए गाने का हिंदी टाइटल ‘रुआ रुआ’ है। तेलुगू में ‘अगनाधे’, कन्नड़ में ‘किरुनागे’ और मलयालम में ‘अकमलार’ है। ये गाना 20 मार्च, 2023 को रिलीज होगी। इस गाने को शक्ति श्री गोपालन ने तमिल, तेलुगू और मलयालम में गाया है और एआर रहमान ने इस गाने को बनाया है। फिल्म के पहले गाने के साथ ही मेकर्स फिल्म के प्रमोशन की भी शुरुआत करने जा रहे हैं। टिप्स म्यूजिक ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट से गाने का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tips Tamil (@tipstamilofficial)

पोस्टर में कुंदवई की भूमिका में एक्ट्रेस तृषा अपने हाथ में तलवार लिए खड़ी नजर आ रही हैं। वहीं उनके बगल में एक्टर कार्थी जो फिल्म में वल्लवरायन वंथियाथेवन की भूमिका में हैं। घुटनों के बल बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके आंखों पर पट्टी बंधी हुई देखी जा सकती है साथ ही उनका दोनों हाथ भी पीछे बंधा हुआ है। टिप्स म्यूजिक ने पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “आगा नागा, रुआ रुआ, अगनाधे, अकमलार, किरुनागे के जादू को उसकी सभी महिमा में अनुभव करने के लिए तैयार हो जाइए! 20 मार्च। शाम 6 बजे। बने रहें!”

बता दें कि फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वम 2’ में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन, जयम रवि, विक्रम और शोभिता धूलिपाला भी अपने अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 28 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।