फिर बदल जाएगी ”सूर्यवंशी” और ”83” की रिलीज डेट ? जानें वजह

मुंबई. दुनियाभर में कोरोनावायरस के कारण लोग डरे हुए है। दुनिया के हर कोने मेंयह वायरस फ़ैल गया है। भारत में भी इस जानलेवा वायरस से संक्रमित लोगो की संख्या 60 हो गयी है। आम आदमी से बॉलीवुड

Loading

मुंबई. दुनियाभर में कोरोनावायरस के कारण लोग डरे हुए है। दुनिया के हर कोने में यह वायरस फ़ैल गया है। भारत में भी इस जानलेवा वायरस से संक्रमित लोगो की संख्या 60 हो गयी है। आम आदमी से बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई इस वायरस से बचने के लिए कई तरीके ढूंढ रहा है। कोरोनावायरस का असर शेयर मार्किट से लेकर बॉलीवुड के बिजनेस पर हो रहा है। आने वाले दिनों में दो ऐसी फिल्मे रिलीज होने वाली है जो धमाकेदार कमाई कर सकती है। लेकिन, ऐसा माना जा रहा है कि, कोरोनावायरस के चलते इन दोनों फिल्मो की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है। हम बात कर रहे है, अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ और रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ की।

रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ शिबाशीष सरकार ने एक इंटरव्यू में कहा कि, अभी तक फिल्म ‘सूर्यवंशी’ और ’83’ की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, दुनिया में चल रहे जानलेवा कोरोनावायरस की वजह से काफी लोग डरे हुए है। ऐसे में अगर हालात में सुधार नहीं आया तो इनदोनो फिल्मों की रिलीज डेट बदल सकती है।

उन्होंने आगे कहा, अभी तक इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है। हम इस बात पर रोज बात कर रहे है। अभी तक तो यह फिल्मे तय किए तारीख पर ही रिलीज होने की बातें चल रही है।उन्‍होंने आगे कहा, दोनों फिल्मों के प्रोड्यूसर फिल्म रिलीज डेट के बारे में सोच रहे हैं। देश के माहौल को देखकर हर कोई भीड़ वाली जगह जाने के लिए कई बार सोच रहा है।

आपको बता दें कि, रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ 24 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म अक्षय कुमार,कटरीना कैफ,अजय देवगन, रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ भी नजर आने वाले है। इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चूका है। बात करे रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ तो यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म में रणवीर के पदकों भी नजर आने वाली है। हालांकि, अभी तक इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं हुआ है।