MTV ‘लव स्कूल’ फेम जगनूर अनेजा का हुआ निधन, देश से दूर मिस्र में ली आखिरी सांस

    Loading

    MTV ‘Love School’ fame Jagnoor Aneja passed away, breathed her last in Egypt away from the country: कुछ दिनों पहले टीवी अभिनेता और ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला (sidharth shukla) के अचानक निधन से उनके फैंस काफी शोक हो गए थे। सिद्धार्थ की मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई थी। वह सिर्फ 40 साल के थे। इस सदमे से फैंस उभर भी नहीं पाए थे कि टीवी इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। एमटीवी लव स्कूल (MTV Love School) फेम जगनूर अनेजा (Jagnoor Aneja) का निधन हुआ है। जगनूर की मौत भी कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई है। 

    मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से जगनूर अनेजा मिस्र में थे। तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। जगनूर अनेजा मिस्त्र में घूमने गए हुए थे। मिस्त्र से जगनूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की थी। मौत से एक दिन पहले जगनूर अनेजा पिरामिडों की यात्रा पर गए थे। जगनूर ने पिरामिडों के बीच में खड़े हो कर अपनी खूब तस्वीरें भी खिंचवाई थी। इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए जगनूर अनेजा ने कैप्शन में लिखा था कि मेरा एक सपना पूरा हुआ, मैंने गीज़ा के महान पिरामिडों का शानदार तरीके से दौरा किया। मेरे बकेट लिस्ट की एक विश पूरी हुई।’

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Jagnoor Aneja (@jagnoor_aneja)

    सोशल मीडिया पर जगनूर अनेजा के निधन की खबर फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही हैं। एमटीवी लव स्कूल में जगनूर अनेजा ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड मोनिका के साथ हिस्सा लिया था। यह दोनों अपने रिश्ते को सुधारने शो में पहुंचे थे। लेकिन गर्लफ्रेंड मोनिका के साथ रिश्ते सुधरने के बजाय और बिगड़ गए। शो के दौरान जगनूर को गे तक भी कहा गया।