Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने जब से अपने रिलेशनशिप की खबरें कन्फर्म की है, तभी से सोशल मीडिया पर दोनों सुर्खियों में हैं। अब फैन्स इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। पहले दोनों छुप छुपकर एक दूसरे से मिलते थे, लेकिन अब दोनों खुलकर मीडिया के सामने आते हैं। इतना ही नहीं हाल ही में भारत में लॉकडाउन के दौरान रणबीर और आलिया साथ में मालदीव की ट्रिप पर भी गए थे, जहां से आलिया की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। दोनों अभी से एक-दूसरे के परिवार के क्लोज हैं और उनके हर सुख-दुख में साथ रहते हैं।

    अब हाल ही में नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें रणबीर कूपर और रिद्धिमा कपूर के साथ आलिया भट्ट भी नज़र आ रही हैं। फोटो में नीतू, रिद्धिमा और आलिया साथ में बैठे हुए हैं और रणबीर और रिद्धिमा की बेटी इनके पीछे खड़े हुए हैं। सभी लोग कैमरे की तरफ देखकर प्यारी सी स्माइल करते दिख रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा है, ‘मेरी दुनिया’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

    आपको बता दें कुछ वक्त पहले रणबीर ने बयान भी दिया था कि अगर ये पैनडेमिक नहीं आता तो पिछले साल दोनों शादी कर चुके होते। फैंस को रणबीर और आलिया की शादी का बेसब्री से इंतज़ार है। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर जल्द ही साथ में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नज़र आने वाले हैं।