Karwa Chauth
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इसी साल अप्रैल में एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ शादी के बंधन में बंधी है। आज देशभर में करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत मनाया जा रहा है। जिसमें विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और उनकी सलामती के लिए व्रत रखी है। ऐसे में आलिया भट्ट का ये पहला करवा चौथ का व्रत है। जिसे वो बड़े ही खुशी के साथ मना रही है।

    वहीं नीतू कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर सहनी भी इस त्योहार को मना रही है। आज इस शुभ मौके पर एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपनी बहू आलिया भट्ट और बेटी रिद्धिमा को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आलिया भट्ट और रिद्धिमा की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें ननद और भाभी एक साथ बैठी नजर आ रही है। बता दें कि ये तस्वीर आलिया भट्ट के शादी की अनसीन तस्वीर है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

    तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा, ‘मेरी सुंदरियों को करवा चौथ की शुभकामनाएं!’ साथ ही उन्होंने अपने इस पोस्ट में ‘मेरी जान’ हैशटैग किया है। उनके इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस के बधाई और शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। प्रशंसक उनके इस पोस्ट को लाइक करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। गौरतलब है कि इन दिनों आलिया भट्ट अपने प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही है। आलिया भट्ट के प्रेग्नेंसी फेज में रणबीर कपूर भी उनका खास ख्याल रख रहे है।