Yaariyan 2
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) की फिल्म ‘यारियां 2’ (Yaariyan 2) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। इस फिल्म में दिव्या खोसला कुमार के साथ एक्टर यश दासगुप्ता और मीज़ान जाफ़री भी अपने मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं पर्ल वी पुरी इस फिल्म बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे है। इस फिल्म में अनस्वरा राजन, वरीना हुसैन और प्रिया वारियर भी अपने अहम किरदार में नजर आएंगी।

    राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा निर्देशित यह फिल्म 12 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म पर काम अभी जारी है। फिल्म ‘यारियां 2’ का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, दिव्या खोसला कुमार और आयुष माहेश्वरी ने किया है। फिल्म ‘यारियां 2’ 12 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिव्या खोसला कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के मोशन पोस्टर को शेयर किया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Divyakhoslakumar (@divyakhoslakumar)

    उन्होंने मोशन पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘दोस्तों में परिवार और परिवार में दोस्ती ढूंढना! आपके पास वापस आ रहा है। यारियां 2 की खूबसूरत कहानी सिनेमाघरों में 12 मई 2023 को रिलीज होगा।’ फैंस उनके इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित है। उनके इस पोस्ट को अब तक साढ़े दस हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।