Rhea Chakraborty
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) अपनी ग्लैमरस (Glamorous) के लिए जानी जाती है। एक्टर (Actor) सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन (Death) के बाद अभिनेत्री कहीं खो सी गई थी। लेकिन, अब एक बार फिर अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई है। उन्होंने हाल ही में अपने इन्स्टाग्राम पर अपनी एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें अदाकारा ब्लैक नेट टॉप और ब्लैक पैंट में नजर आ रही है।

    वो अपनी सुंदरता को पूरा करने के लिए अपने बालों को बिखेरे नजर आई। अभिनेत्री एक पेंटिंग के सामने खड़ी है। उनके इस लुक को देख फैंस उनके तस्वीर के दीवाने हो रहे है। रिया चक्रवर्ती इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए अपनी कैप्शन में लिखी ‘और किसी को यह समझना होगा कि बहादुरी डर का अभाव नहीं है, बल्कि डर के बावजूद आगे बढ़ते रहने की ताकत है’। -पाउलो कोइल्हो, उन्होंने आगे लिखा ‘न्यू रिया’ जिसका मतलब है, की अभिनेत्री अपने फैंस को बताना चाहती की अब वो पुरानी रिया नहीं है, समय के साथ-साथ अब वो भी बदल चुकी है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

    1 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है

    उनके द्वारा पोस्ट तस्वीर उनके दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। उनके तस्वीर को अब तक 1 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। अभिनेत्री इससे पहले दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर उनके साथ बिताए खुशी वाले पल की वीडियो पोस्टकर उन्हें याद करती नजर आई थी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

    विक्रांत मैसी के साथ नजर आई थी

    अभिनेत्री अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी है। वह फिल्म ‘चेहरे’ में इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन के साथ नजर आई थी। इसके साथ ही वह फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर और विक्रांत मैसी के साथ नजर आई थी।