श्रिया सरन का वीडियो हुआ वायरल, बेटी के साथ मस्ती करती आई नजर

    Loading

    मुंबई : अभिनेत्री श्रिया सरन इन दिनों अपने बेटी राधा के साथ अधिक समय बिता रही है। अदाकारा अपनी बेटी के साथ खींचे तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती है। वहीँ, हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह राधा के साथ खेलती दिखी। वह काफी खुशी अंदाज में राधा के साथ मस्ती करती दिखी।

    उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा ‘तुम मेरे लिए अनंत खुशी लाती हो, मेरा दिल हमेशा के लिए तुम्हारा है’। इसी के साथ श्रिया सरन ने राधा के साथ खींची कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की है। जिसके एक तस्वीर में वह राधा को गोद में ली दिखाई दी, दुसरे तस्वीर में वह काफी खुश दिखाई दी और राधा उनके गोद में खेलते दिखाई दी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shriya Saran (@shriya_saran1109)

    अभिनेत्री राधा को काफी प्यार दुलार करती दिखी। श्रिया सरन अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इन्स्टाग्राम पर इनके 3 मिलियन से अधिक फैन फॉलोइंग है। श्रिया सरन अब तक कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी है। अभिनेत्री ने अपने बेटी के जन्म का ऐलान करते हुए एक वीडियो के साथ एक पोस्ट जारी किया था।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shriya Saran (@shriya_saran1109)

    जिसमें श्रिया सरन  लिखा था ‘हैलो दोस्तों, हमने 2020 में एक खुबसूरत पल बिताया। जिसमें एक परी का आगमन हुआ। मैं इस बच्ची को पाकर धन्य हो गई’। हम इसके लिए भगवान के बहुत आभारी है! अभिनेत्री एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर में नजर आएंगी। हालांकि, कोरोना महामारी के चलते इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन हो गयी है।