Sonu Sood
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : आज (Today) सुबह (Morning) से शुरू हुए रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच युद्ध (War) पर लोग चिंता (Worry) जता रहे है। यूक्रेन में फंसे (Trapped) भारतीयों (Indians) को लेकर लोगों की चिंता और बढ़ी है। जिसपर चिंता जताते हुए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद सामने आए है। अभिनेता सोनू सूद वहां के हालात को लेकर काफी चिंतित है। उन्होंने इस चिंता को जाहिर करते हुए अपने ट्विटर पर एक ट्विट भी किया है।

    उन्होंने अपने ट्विट में लिखा ‘यूक्रेन में 18000 भारतीय छात्र और कई परिवार फंसे हैं, मुझे यकीन है कि सरकार उन्हें वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही होगी। मैं भारतीय दूतावास से उनकी निकासी के लिए एक वैकल्पिक मार्ग खोजने का आग्रह करता हूं। उनकी सुरक्षा के लिए मैं प्रार्थना करता हूं। #इंडियंसइनयूक्रेन’ दरअसल, यूक्रेन में स्टूडेंट्स अपनी पढाई करने के लिए गए थे और वो इस जंग में बुरी तरह से फंस गए है। यहां भारत में उनके परिवार वालों को भी अपने बच्चों की चिंता खाए जा रही है, की वहां उनके बच्चे किस हाल में होंगे।

    यूक्रेन में सुबह से कई धमाके हो चुके है। इस जंग से पुरे देश में खलबली मची हुई है। लोग ये कयास लगा रहे है, की कब ये जंग खत्म होगा, लेकिन दोनों देश इस जंग को जारी रखें है। सोनू सूद कोरोना काल से लोगों का मसीहा बनकर उभरे थे। आज भी अभिनेता जरुरतमंदों के मदद के लिए हमेशा तैयार रहते है। इतना ही नहीं उन्होंने तो अपने कांटेक्ट नंबर को भी बांट रखा है। जिससे वो मुश्किलों में फंसे लोगों की मदद कर सके। कोरोना काल में सोनू सूद ने कई प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचवाया था। तब से वो लोगों के लिए उनके मसीहा बन गए है।