Shridevi
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की मशहूर (Famous) अभिनेत्री (Actress) श्रीदेवी (Sridevi) आज ही के दिन इस संसार को अलविदा कह गई थी। फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये बहुत ही दुखी का दिन है। श्रीदेवी एक अभिनेत्री और फिल्म निर्माता थी। उन्होंने कई भाषाओं की फिल्मों में अपनी भूमिका निभाई थी। जिसमें हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलुगु और मलयालम भाषा शामिल है। आज वो हम सभी के बीच भले ही नहीं है, लेकिन आज भी लोग उनके अभिनीत फिल्मों को देखकर उन्हें याद करते है।

    दिवंगत अभिनेत्री 50 साल से अधिक समय तक फिल्म इंडस्ट्री में काम की थी। उनके किरदार के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था। जिसमें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार, नंदी पुरस्कार, केरल राज्य पुरस्कार इसके साथ ही 4 फिल्मफेयर पुरस्कार भी शामिल है। इतना ही नहीं दिवंगत श्रीदेवी को प्रदर्शन कला के माध्यम से भारतीय संस्कृति में उनके योगदान के लिए उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था।

    अभिनेत्री ने वर्ष 1996 में फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी की थी। अदाकारा को दो बेटियां हुई थी। पहली जान्हवी कपूर और दूसरी खुशी कपूर है। श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में अपनी भूमिका निभाई थी। जिसमें फिल्म ‘हिम्मतवाला’, ‘तोहफा, ‘नया कदम’, ‘मकसद’, ‘मास्टरजी’, ‘कर्म’, ‘नज़राना’, ‘वतन के रखवाले’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘वक्त की आवाज’, ‘चांदनी’, ‘नगीना’, ‘चालबाज’, ‘लम्हे’, ‘खुदा गवाह’, ‘लाडला’ जैसी कई फिल्में शामिल है। 24 फरवरी 2018 को शाम के 7 बजे श्रीदेवी की मृत्यु दुबई में हो गई थी। उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया था, उनकी जांच के बाद दुबई के फॉरेंसिक टीम ने ये खुलासा किया था कि उनकी मौत का कारण ‘दुर्घटनावश डूबना’ था।

    टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट के अनुसार यह भी खुलासा हुआ था कि अभिनेत्री के शरीर में अल्कोहल के कुछ अंश मिले थे और उनके फेफड़ों में पानी पाया गया था। उनके मौत पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैन्स ने भी शोक जाहिर किया था। वहीं कुछ दिनों की पुलिस जांच के बाद, 27 फरवरी को श्रीदेवी का केस बंद कर दिया गया था और उसी रात को उनका शव मुंबई वापस लाया गया था। अभिनेत्री का अंतिम संस्कार 28 फरवरी को मुंबई के विले पार्ले सेवा समाज श्मशान घाट में हुआ था। अभिनेत्री को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई थी। 3 मार्च को, श्रीदेवी की अस्थियां उनके पति और उनकी बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने चेन्नई के रास्ते तमिलनाडु में प्रवाहित किया था और बाद में उन्हें रामेश्वरम के तट पर ले जाकर समुद्र में विसर्जित कर दिया गया था।