Brahmastra
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) लगातार चर्चा में बनी है। इस फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) लीड रोल में दिखाई देंगे। इन दोनों के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), नागार्जुन (Nagarjuna), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जैसी दमदार स्टार कास्ट भी नजर आएंगी। इस फिल्म का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है। इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। ‘ब्रह्मास्त्र’ की कहानी लीक हो गई है। इसलिए सोशल मीडिया पर ‘ब्रह्मास्त्र’ की कहानी वायरल हो रही है।

    जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था तब टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय नेगेटिव किरदार में दिखाई दी थी। इसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि मौनी ही फिल्म की विलेन है। लेकिन अब फिल्म से जुड़ा एक नया सच सामने आया है इससे दर्शक चौक गए है। असली विलेन मौनी रॉय नहीं बल्कि आलिया भट्ट होंगी। लोगों का मानना ​​है कि आलिया भट्ट रणबीर कपूर को अपने प्यार के जाल में फंसा लेंगी और शिव के जरिए दूसरे तमाम हथियारों तक पहुंचेंगी। ‘ईशा’ उर्फ ​​आलिया भट्ट के भी खुद के हथियार होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

    इस फिल्म में दीपिका भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। उनकी भूमिका पर अभी कोई अपडेट नहीं है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ‘शिव’ के गुरु होंगे। उनका चरित्र शिव को उनकी शक्तियों के करीब ले जाएगा। अमिताभ बच्चन के असली किरदार का भी कोई छिपा हुआ प्लॉट होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस बीच अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ को भी दर्शकों ने बहिष्कार की होड़ में लपेट लिया है। ऐसे में 9 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म से बॉलीवुड को काफी उम्मीदें हैं। अब कहानी लीक हो गई है। ऐसे में देखना होगा कि इसमें कितनी सच्चाई है।