जिसके डांस के दीवाने है बॉलीवुड सेलेब्स, उसे नहीं मिली इस शो में जगह

मुंबई. बॉलीवुड सेलेब्स का हर कोई दीवाना होता है। उनके कई फैंस होते है। लेकिन, ऐसा शायद पहली बार हुआ है की बॉलीवुड सेलेब्स किसी के फैन होंगे। जी हां, बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स किसी के बड़े फैन है। यह

Loading

मुंबई. बॉलीवुड सेलेब्स का हर कोई दीवाना होता है। उनके कई फैंस होते है। लेकिन, ऐसा शायद पहली बार हुआ है की बॉलीवुड सेलेब्स किसी के फैन होंगे। जी हां, बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स किसी के बड़े फैन है। यह कोई और नहीं बल्कि डांसिंग सेंसेशन युवराज सिंह उर्फ़ बाबा जैक्सन है। युवराज सिंह टिकटॉक ऐप के कारण ज्यादा फेमस हुए है। लेकिन, इतना फेमस होने के बाद भी उन्हें एक टीवी शो में जगह नहीं मिली।

सोनी टीवी का डांस रियलटी शो’ इंडियाज बेस्ट डांसर’ में युवराह सिंह आने वाले है यह प्रोमोज में दिखा चुके है। हालांकि कल यानि 8 मार्च के एपिसोड में युवराज सिंह ने अपने डांस से स्टेज पर आग लगा दी। इस शो के जज मलाइका अरोरा, गीता कपूर को युवराज सिंह उर्फ़ बाबा जैक्सन का डांस पसंद आया। लेकिन,इस शो के तीसरे जज टेरेंस लुइस ने कहा कि, आपने अच्छा डांस किया लेकिन, आपको और अच्छे से डांस सिखने की जरूरत है। आप अभी थोड़े कच्चे है।
 
आगे टेरेंस ने कहा, भविष्य में अगर आपको अच्छा गुरु मिला तो आप कमाल कर सकते हो। जज टेरेंस की बात सुनकर युवराज बिलकुल भी मायूस नहीं हुए। उन्होंने जज की बातें सुनी और कहा, अगले सीजन में वह अच्छे से सीख कर आएंगे और शो का विनर बनकर ही जाएंगे।
 
आपको बता दें बाबा जैक्सन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। उस वीडियो में युवराज बिल्कुल माइकल जैक्सन की तरह डांस और मून वॉक करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो को काफी लोगो ने शेयर किया था। इनमें से एक बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन भी है। ऋतिक ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, ‘सबसे स्मूद एयरवॉकर, यह आदमी कौन है?’ ऋतिक रोशन के बाद बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने भी बाबा जैक्सन का वीडियो शेयर किया था और कैप्शन में लिखा ‘वॉव’।