Beqaboo
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : टीवी और भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) इन दिनों एकता कपूर (Ekta Kapoor) की सुपर-नैचुरल सीरियल ‘बेकाबू’ (Beqaboo) में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) के साथ नजर आ रही है। इस सीरियल से शालीन भनोट ने लंबे समय बाद एक्टिंग दुनिया में अपनी वापसी की है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शो का एक एक्शन सीन बीटीएस वीडियो शेयर किया है। जिसमें मोनालिसा और शालीन भनोट के बीच टशन देखने को मिल रहा है। इस बीटीएस वीडियो में मोनालिसा और शालीन को फाइट करते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो में मोनालिसा साड़ी पहने शालीन भनोट का गला दबाती नजर आ रही हैं। वहीं शालीन भनोट भी खुद के बचाव में मोनालिसा का गला दबाते हुए उनका हाथ मरोड़ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में मोनालिसा को सोफे पर चढ़कर शालीन पर हमला करते हुए भी देखा जा सकता है। वीडियो शेयर कर मोनालिसा ने लिखा, “रनव और यामिनी में टशन।” अब दोनों का ये इंटेंस फाइट सीन फैंस को खूब पसंद आ रहा है। उनके इस वीडियो को अब तक 50 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

बता दें कि यह शो शालीन भनोट को बिग बॉस के घर में ऑफर हुआ था। दरअसल, एकता कपूर एक्ट्रेस की तलाश में ‘बिग बॉस’ में पहुंची थी। जहां उन्हें शालीन भनोट की एक्टिंग बेहद पसंद आई थी। उन्होंने शालीन से कहा था कि बाहर एक सरप्राइज उनका इंतजार कर रहा है। फिलहाल, ये शो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।