
मुंबई : फेमस (Famous) सिंगर (Singer) केके (KK) आज भले ही हम लोगों के बीच नहीं है, लेकिन आज भी लोग उनके जाने का गम नहीं भुला पाए है। फैंस उन्हें अपने दिलों में बसाए है। दिवंगत गायक केके की आवाज कल एक बार फिर उनके प्रशंसकों को सुनने को मिलेगी। उन्होंने बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की अभिनीत फिल्म ‘शेरदिल: द पीलीभीत सागा’ के एक गाने को अपनी आवाज दी है। जो उनकी आखिरी आवाज हो गई।
फिल्म ‘शेरदिल: द पीलीभीत सागा’ का पहला सॉन्ग ‘धूप पानी बहने दो’ कल रिलीज होगा। इस गाने को केके ने गाया है और गुलजार साहब ने इसे लिखा है। शांतनु मोईत्रा ने इस गाने को कंपोज किया है। इस गाने का पोस्टर रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सिंगर केके बीते 31 मई को इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह गए थे। वो कोलकाता में अपने एक इवेंट में गाना गाने पहुंचे थे। जहां वो अचानक बेहोश हो गए और हॉस्पिटल ले जाने के बाद रात करीब 10 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
View this post on Instagram
फिल्म ‘शेरदिल: द पीलीभीत सागा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसे देखने के बाद दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा एक्ट्रेस सयानी गुप्ता और नीरज काबी भी अपने मुख्य किरदार में है। श्रीजीत मुखर्जी द्वारा निर्देशित ये फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।