The Kashmir Files OTT Released

    Loading

    मुंबई : फिल्म (Film) ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) अब ओटीटी प्लेटफार्म (OTT Platform) जी5 (Zee5) पर 13 मई से रिलीज (Release) हो चुकी है। ये फिल्म हिंदी, कन्नड़, तमिल और तेलुगू भाषाओं में स्ट्रीम हो रही है। इस फिल्म के डिजिटली प्रसारण से दर्शक इसे अधिक से अधिक देख पाएंगे। ऐसे में फिल्म के निर्माता ‘साउंड्स ऑफ द कश्मीर फाइल्स’ के साथ मिलकर संगीत जगत में धूम मचाने जा रहे है। जो दर्शकों को काफी पसंद आएगा। जी स्टूडियोज, जी5 और #IAmBuddha ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था।

    जिसमें पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार और इस फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री मौजूद हुए थे। इस सांगीतिक कार्यक्रम ने फिल्म की कहानी से सभी का  दिल छू लिया। इस मौके पर विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि इस फिल्म की कहानी ऐसी है की जिसको सुनने के बाद सभी के आंखों से आंसू छलक पड़ते है। उन्होंने कहा कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि ये हमारा मिशन है कि कश्मीर में हुए नरसंहार की कहानी हर किसी तक पहुंचे। उन्होंने ये भी कहा कि इस तरह का म्यूजिकल थिएटर का उपयोग करके हम इसे कई अन्य रूपों के साथ फैलाने जा रहे है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ZEE5 (@zee5)

    इस आयोजन में कश्मीरी पंडितों के पत्र भी थे। जिसे दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी ने पढ़ा था। जिन्होंने रोहित शर्मा के साथ सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा के साथ केंद्र मंच पर जगह बनाई थी। इस फिल्म का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है और उन्होंने ही इसको लिखा भी है। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, चिन्मय मंडलेकर और दर्शन कुमार ने अपनी मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज, विवेक रंजन अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी, तेज नारायण अग्रवाल और अभिषेक अग्रवाल ने किया है। ये फिल्म 11 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म का प्रसारण ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर हो रहा है।