मुंबई: बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) के नई रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। जिसके तहत 25 मार्च 2022 को देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा। ज्ञात हो कि, RRR पहले 7 जनवरी को सिनेमाघरों में लगने वाली थी, लेकिन कोरोना के तीसरी लहर को देखते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज स्थगित कर दी थी।
RRR के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से नई डेट का ऐलान किया गया। किए गए अपने ट्वीट में फिल्म की नई डेट का पोस्टर शेयर किया गया। इसी के साथ ‘हैशटैग RRR ऑन 25 मार्च, 2022 फाइनलाइज्ड’ लिखा।
#RRRonMarch25th, 2022… FINALISED! 🔥🌊 #RRRMovie pic.twitter.com/hQfrB9jrjS
— RRR Movie (@RRRMovie) January 31, 2022
उल्लेखनीय है कि, RRR भारत की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। बिग बजट और सुपरस्टारों से भरी हुई मूवी का इंतज़ार दर्शक पिछले कई सालों से कर रहे हैं। बाहुबली फेम निर्देशक एसएस राजामौली (Director SS Rajamouli) निर्देशित इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन, आलिया भट्ट के साथ-साथ राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) अहम किरदार में दिखाई देंगे।