Pushpa The Rule
Photo - Twitter

Loading

मुंबई : क्या तुमने पुष्पा को फ्लावर समझा? फ्लावर नहीं फायर है अपुन…’, ‘पुष्पा… मैं नहीं झुकूंगा…’ यह डायलॉग डेढ़ साल के बाद भी लोगों के जुबान पर है। फैन्स बेसब्री से साउथ सुपरस्टार (South Superstar) अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) का इंतजार कर रहे है। इस बीच, 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से पहले फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के अगले भाग का कॉन्सेप्ट वीडियो #HuntForPushpa शेयर कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इससे कुछ देर पहले ही अल्लू अर्जुन ने अपना एक पोस्टर रिलीज कर फैंस को डरा दिया है।

गले में नींबू की माला, कानों में बालियां

अपने नए लुक में पुष्पा राज के नए रूप को देखकर फैंस भौचक्के रह गए। यह पोस्टर अल्लू अर्जुन ने शुक्रवार शाम इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में अल्लू का लुक काफी अलग है। फोटो में इनके माथे पर मां काली के समान तिलक, कानों में कुण्डल, नाक में नथ और गले में नींबू की माला है। अल्लू के हाथ में चूड़ियां हैं लेकिन साथ में एक बंदूक भी दिखाई दे रही है। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

‘पुष्पा द रूल’ के वीडियो ने मचाई धूम 

फैंस ‘पुष्पा द रूल’ (Pushpa the Rule) के रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे फैन्स के लिए मेकर्स ने ‘पुष्पा’ के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से एक दमदार वीडियो शेयर किया है। 3 मिनट 14 सेकंड के इस टीजर को रिलीज होने 30 मिनट के भीतर ही 4.32 लाख से ज्यादा व्यूज और 87 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।  

‘पुष्पा: द राइज’ ने बॉक्स ऑफिस में किया था कमाल  

साल 2021 में आई फिल्म पुष्पा से जमकर धमाल मचाया था। जिसके बाद फैंस इसके दूसरे पार्ट के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के पहले पार्ट यानी कि ‘पुष्पा: द राइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना भी थी। दूसरे भाग में भी अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिनों पर राज करेगी।