मुंबई: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 13 (Kaun Banega Crorepati 13) इनदिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में है। इस शो में जो भी कंटेस्टेंट आता है अमिताभ उन सबके साथ खूब मस्ती करते है। कई कंटेस्टेंट तो अमिताभ से घर परिवार के किस्से भी शेयर करते है। ऐसे में अब हाल ही में अमिताभ बच्चन का शो विवादों में घिर गया है। दरअसल हाल ही में शो में एक महिला हॉट सीट पर नजर आई थी। महिला ने इस दौरान अपने पति की बहुत बुराई की। शो खत्म होने के बाद पति ने शो के मेकर्स पर और अपनी पत्नी पर केस कर दिया।
गैरतलब है कि शो में महिला ने बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में हुए संघर्षों के बारें में अमिताभ बच्चन से कई सारी बातें की। इसकी दौरान महिला अपने पति को लेकर भी कई सारी बाते की। जिसके बाद श्रद्धा खरे के पति विनय खरे को यह बात बहुत बुरी लगी है। अब विनय खरे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट कर खुद इस मुकदमे की जानकारी देते हुए पोस्ट शेयर किया है।
Wife came in KBC hot seat & defamed me for undertrial case. So Slapped legal notice to
KBC for providing platform for defamation for a subjudice matter
My wife for overtaking law & defaming me, announcing verdict
I don’t have political links as her, but will fight till my last pic.twitter.com/IAty2hAmRS
— Vinay Khare (@Vinaykhare2000) September 20, 2021
विनय ने लिखा- ‘मेरी पत्नी केबीसी की हॉटसीट में बैठी थी और उन्होंने अंडरट्रायल केस में मेरा अपमान किया है। इसलिए लीगल नोटिस भेजा है। मेरे पास कोई पोलिटिकल सपोर्ट नहीं है। फिर भी मैं अंत तक लडूंगा।’ साथ ही विनय ने अपनी नोटिस का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। विनय ने अपनी पत्नी श्रद्धा पर कानून अपने हाथ में लेने का आरोप लगाया है।