Ranveer & Deepika
File Pic

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के पॉवर कपल (Power Couple) रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। उनके चर्चा में होने का कारण उनके अलग होने की अफवाह हैं। जिसमें यह कहा गया कि इनके बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। वहीं उनके रिश्ते की डोर को छूटता सुन रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फैंस काफी उदास हो गए थे।

    उनके मन में कई तरह के सवाल उठ रहे थे कि इस लविंग और केयरिंग कपल के बीच ऐसा क्या हुआ जिसके कारण ये अलग हो रहे है, लेकिन अब बॉलीवुड के पॉवर कपल के अलग होने की इस अफवाह पर खुद दीपिका पादुकोण ने फुल स्टॉप लगा दिया हैं। गौरतलब है कि रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ कलरफुल तस्वीरें शेयर किया हैं। जिसमें अभिनेता पिंक कलर का टीशर्ट पैंट और पिंक कलर का जैकेट भी पहने हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    रणवीर सिंह ने अपने लुक को कम्पलीट करते हुए मैचिंग शूज भी पहना हैं। उनकी ये तस्वीरें उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं साथ ही सेलेब्स भी उनके इस पोस्ट पर लाइक करते हुए कमेंट कर रहे हैं।

    वहीं उनके इन तस्वीरों को देखकर उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी खुद को रोक नहीं पाई और कमेंट करते हुए लिखी, ‘एडिबल’ जिसका मतलब है कि खाने योग्य। दीपिका पादुकोण के इस कमेंट से यह साफ जाहिर हो गया है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच सबकुछ ठीक है। वो एक-दूसरे से बहुत प्यार करते है और एक-दूसरे का खास ख्याल रखते हैं।