ईद 2022 पर टाइगर श्रॉफ करेंगे बड़ा धमाका, ‘हीरोपंती 2’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

    Loading

    Tiger Shroff’s ‘Heropanti 2’ to release on April 29, 2022, see actor’s look: साल 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की ‘हीरोपंती 2’ (Heropanti 2) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज की घोषणा की है। इसके साथ ही ‘हीरोपंती 2’ से जुड़ा के पोस्टर भी मेकर्स ने पोस्ट किया है। इस पोस्ट में टाइगर कूल एक्शन अवतार में दिखाई दिए। टाइगर श्रॉफ ने ‘हीरोपंती 2’ की शूटिंग शुरू करने से पहले एक पोस्टर जारी कर फैंस को इसकी जानकारी दी थी। अब, फिल्म की शूटिंग अंतिम चरण में पहुंच गई है। 

    टाइगर श्रॉफ ने अपने इस दमदार लुक को सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा- ‘ इस समय ‘हीरोपंती’ के शूटिंग का लेवल दोगुना है। सबसे चुनौतीपूर्ण सीन में से एक की शूटिंग चल रही है। इसकी एक झलक साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता! यह फिल्म इस साल 29 अप्रैल, 2022 को ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।‘ 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

    ‘हीरोपंती 2’ में टाइगर अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे है। ‘हीरोपंती 2’ के अलावा टाइगर अभिनेत्री के पास गणपथ भी है। इस फिल्म में वह कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे।