गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर संग मार्च में शादी करेंगे फरहान अख्तर, 5 स्टार होटल किया गया बुक

    Loading

    Farhan Akhtar to marry girlfriend Shibani Dandekar in March, 5 star hotel booked: अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर बॉलीवुड के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक है। दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे और अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। दोनों ने अपने रिश्ते को कभी भी फैंस से नहीं छुपाया है। और तो और कई बार यह दोनों अपनी बोल्ड तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते दिखाई देते हैं।

    मीडिया रिपोर्ट की माने तो, इस साल मार्च महीने में फरहान और शिबानी की ग्रैंड वेडिंग होगी। ये कपल लविश वेडिंग की प्लानिंग कर रहा था, लेकिन कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए फरहान-शिबानी ने अपनी शादी पर्सनल रखने का फैसला लिया है। 

    शादी में ये सेलेब्स होंगे शामिल?

    कोरोना गाइडलाइंस के मुताबिक शादी में ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे। मिली जानकारी के अनुसार, शादी में सिर्फ फरहान-शिबानी के परिवार वाले और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे। कोरोना महामारी के कारण फरहान और शिबानी की इससे पहले भी कई बार शादी पोस्टपोन हो चुकी हैं। लेकिन अब इस कपल ने शादी नहीं पोस्टपोन करने का फैसला लिया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

     

    शादी का वेन्यू और आउटफिट 

    फरहान और शिबानी ने अपनी शादी के लिए 5 स्टार होटल बुक किया है। इस समय यह दोनों शादी से जुड़ी तैयारी में व्यस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो, वेडिंग आउटफिट के लिए फरहान और शिबानी ने डिजाइन सब्यसाची को फाइनल किया है। शादी के लिए कपल ने पेस्टल कलर को चुना हैं।