Mahesh Bhatt's

    Loading

    मुंबई: आज है फिल्म निर्माता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) का जन्मदिन। महेश भट्ट अपना जन्मदिन 20 सितंबर मानते है। महेश भट्ट ने बॉलीवुड इंडस्ट्री कई बड़े हिट फिल्में दी हैं। लेकिन फिल्मों के अलावा उनका ना कई विवादों में भी रहा। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी के चर्चित विवादों के बारे में बताते है। 

    महेश भट्ट के माता पिता ने कभी शादी नहीं किया था। उनके पिता का नाम नानाभाई भट्ट था और उनकी मां का नाम शिरीन मोहम्मद अली है। महेश भट्ट ने अपनी ज़िन्दगी में शादी को ज्यादा अहमियत नहीं दी।

    जब महेश भट्ट कॉलेज में थे। उस दौरान लोरिएन ब्राइट नाम की एक लड़की से प्यार हो गया। महेश भट्ट ने उस लड़की से जल्द जी शादी कर ली थी। शादी के बाद लोरिएन का नाम बदलकर किरन भट्ट रखा गया। महेश भट्ट को उनकी पहली शादी से दो बच्चे हुए। किरण भट्ट पूजा भट्ट और राहुल भट्ट की मां हैं।इसकी बीच महेश भट्ट की अफेयर की खबरें आना शुरू हो गई थी। कहा जाता है महेश भट्ट का अफेयर परवीन बॉबी से था। जिसके वजह से महेश और किरण के बीच दरार पड़ गई थी। लेकिन महेश भट्ट और परवीन बॉबी का रिश्ता भी ज्यादा वक़्त तक नहीं चल सका। 

    उसके बाद महेश भट्ट की जिंदगी में सोनी राजदान  आई। उस समय महेश और किरण एक साथ ही रहते थे। उन्होंने कानूनी तौर पर तलाक नहीं लिया था लेकिन सोनी राजदान से शादी कर ली थी। महेश भट्ट और सोनी राजदान की दो बेटियां आलिया और शाहीन हैं।

    महेश भट्ट अपनी बेटी पूजा भट्ट को लेकर भी विवाद में रहे है। महेश भट्ट ने लिप किस करते हुए एक फोटोशूट करवाया था जिसकी काफी आलोचना हुई थी। साथ ही एक बार महेश भट्ट ने अपनी बेटी को लेकर कहा था कि अगर पूजा भट्ट उनकी बेटी ना होती तो वो उससे शादी कर लेते।