नयनतारा का आज है जन्मदिन, जानें उनकी निजी जीवन के बारे में

    Loading

    मुंबई: साउथ की फिल्मों की पॉपुलर अभिनेत्री नयनतारा आज यानी18 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 1984 को बेंगलुरु में हुआ था। नयनतारा अपनी फिल्मों और अदाकारी के साथ अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। नयनतारा के 37 वें जन्म दिवस पर जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें।

    नयनतारा कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। वह बजाय चार्टेड अकाउंटेंट बनना चाहती थी। वह मार्थोमा कॉलेज से इंग्लिश लिट्रेचर की पढ़ाई करने के साथ वह पार्ट टाइम मॉडलिंग भी करती थीं। तभी मनासीनाकाड़े के डायरेक्टर ने उन्हें नोटिस किया था और उन्हें ये फिल्म ऑफर कर डाली थी। लेकिन नयनतारा ने ये फिल्म ठुकरा दी थी। फिर डायरेक्टर के बारे बारे रिक्वेस्ट करने के वजह से तैयार हो हुई थी। उन्होंने मलयालम फिल्म ‘’मनास्सीनाकरे’’ फिल्म से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की। 

    नयनतारा ने अभी तक शादी नहीं की है। नयनतारा अक्सर अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। सबसे पहले उनका नाम डायरेक्टर औऱ एक्टर सिलांबरसन राजेंदर के साथ जुड़ा था। लेकिन साल 2006 में नयनतारा ने खुद ब्रेकअप की पुष्टि की थी। उसके बाद उनका नाम प्रभुदेवा से जुड़ा था। प्रभुदेवा से शादी के चक्कर में उन्होंने साल 2011 में चेन्नई के आर्य समाज मंदिर में हिंदू धर्म को अपना लिया था। यहां तक की ने प्रभुदेवा के नाम का टैटू भी बनवाया था। लेकिन साल 2012 में अपने और प्रभुदेवा के ब्रेकअप की जानकारी दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस वक्त नयनतारा की वजह से प्रभु देवा की शादी खतरे में आ गई थी। मामला कोर्ट तक पहुंच गया था।

    नयनतारा शाहरुख खान की फिल्म में काम करने से भी मना कर चुकी हैं। नयनतारा ने सुपरहिट फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में आइटम सॉन्ग करने से मना कर दिया था। शाहरुख की फिल्म में काम न करने के पीछे वजह यह बताई गई कि नयनतारा ने शाहरुख या रोहित शेट्टी की वजह से नहीं, बल्कि डांस गुरु प्रभुदेवा के कारण वह फिल्म छोड़ी थी। नयनतारा फिलहाल फिल्म प्रोड्यूसर विग्नेश गणेशन को डेट कर रहे हैं।

    नयनतारा ने इमइक्का नोडिगल, कोलाइथुर कालम, जय सिम्हा, कोको समेत कई शानदार फिल्मों में काम किया है। उन्होंने तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। नयनतारा की गिनती साउथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में होती है।