Udita Goswami
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : उदिता गोस्वामी (Udita Goswami) का जन्म 9 फरवरी 1984 को देहरादून (Dehradun) में हुआ था। वो एक पूर्व भारतीय (Indian) मॉडल (Model) और अभिनेत्री (Actress) है। एक्ट्रेस आज अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। अभिनेत्री ने हिंदी सिनेमा में काम की है। उनके पिता बनारस से हैं और मां शिलांग से हैं। अभिनेत्री कई सालों से फिल्म निर्देशक मोहित सूरी को डेट कर रही थी, उन्होंने साल 2013 में उनके साथ शादी कर ली थी। साल 2015 में अभिनेत्री को एक बेटी और 2018 में एक बेटे का जन्म हुआ।

    उदिता गोस्वामी अभिनेत्री आलिया भट्ट, पूजा भट्ट और इमरान हाशमी की भाभी है। उदिता गोस्वामी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की जिसमें उन्होंने टाइटन वॉच और पेप्सी जैसे ब्रांडों में एक मॉडल के रूप में काम किया। उन्होंने जॉन अब्राहम के साथ फिल्म ‘पाप’ में काम कर फिल्मी दुनिया में कदम रखी। इस फिल्म की डायरेक्टर पूजा भट्ट थीं। यह उनकी पहली फिल्म थी। अभिनेत्री ने उपेन पटेल के साथ अहमद खान के संगीत ‘क्या खूबसूरत लगती हो’ के रीमिक्स वीडियो गीत में काम किया।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Udita Goswami (@uditaagoswami)

    अभिनेत्री बाद में इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘ज़हर’ में दिखाई दीं।  अभिनेत्री ने कई फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने फिल्म ‘अक्सर’ में इमरान हाशमी के साथ, ‘दिल दिया है’ में मिथुन चक्रवर्ती और इमरान हाशमी के साथ, ‘किसे प्यार करूं’ में अरशद वारसी के साथ, फिल्म ‘मेरे दोस्त पिक्चर अभी बाकी है’ में सुनील शेट्टी और राजपाल यादव के साथ अभिनय किया।   साल 2012 में उदिता गोस्वामी ने फिल्म ‘एक तितली की डायरी’ में भी अपनी मुख्य भूमिका निभाई थी। अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर 123 हजार से अधिक फैन फॉलोइंग है।