Urvashi Rautela
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की ग्लैमरस (Glamorous) एक्ट्रेस (Actress) उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपनी कड़ी मेहनत और लगन से आज इस मुकाम पर है की उन्हें किसी नाम की जरूरत नहीं है। अभिनेत्री अपने काम से  भारत को अंतराष्ट्रीय स्तर से गौरवान्वित कर चुकी है। उर्वशी रौतेला अपने पहवाने के लिए भी जानी जाती है। कभी-कभी तो वो ऐसे अनोखे ड्रेस में नजर आ जाती है कि जिसे देखने वालों की आंखें चौड़ी हो जाती है। इस कड़ी को लेकर अभिनेत्री एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

    जिसमें वो किसी खास प्रोग्राम में उपस्थित दिखाई दे रही है। दरअसल, अभिनेत्री मुंबई में आयोजित एक वार्षिक हैलो अवार्ड्स 2022 में गई है। अभिनेत्री एक खास डिजाइन के ड्रेस में दिखाई दे रही है। अगर हम उनके ड्रेस के बारें में बात करें तो अभिनेत्री डी.एल माया द्वारा खास डिजाइन में बनाई डीप कट हाई स्लिट बॉडी फिटिंग लॉन्ग गाउन पहनी हुई है, जिसे चमकदार सुनहरे फूलों के पैटर्न से तैयार किया गया है। अदाकारा इस ड्रेस में मानों किसी महारानी से कम नहीं लग रही है। उनके गाउन का कलर शाही नीला है। अगर इसकी कीमत की बात की जाय तो उनके इस गाउन की कीमत 5.5 लाख रुपए है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳 (@urvashirautela)

    इतना ही नहीं अभिनेत्री ने ओशियाना द्वारा 2 लाख रुपए की क्लच भी अपने साथ कैरी की है। उन्होंने अपने सुंदरता को पूरा करते हुए सादा मेकअप भी की है। वो अपने कानों में हीरे के डैंगलर्स और 2 लाख के कीमत की कंगन भी पहनी है। अभिनेत्री पैपराजी को अपने मुस्कानों के साथ बधाई दी और साथ ही उन्होंने पोज भी दिया है।   

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳 (@urvashirautela)

    वहीं अगर हम उर्वशी रौतेला के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार मिस यूनिवर्स पेजेंट 2021 को जज करते हुए देखा गया था, और उन्हें अरब सुपरस्टार मोहम्मद रमजान के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय गीत ‘वर्साचे बेबी’ के लिए भी सराहना मिली थी। उर्वशी रौतेल बहुत जल्द जियो स्टूडियोज की वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में रणदीप हुड्डा के साथ अपने मुख्य किरदार में दिखाई देंगी। अभिनेत्री द्विभाषी थ्रिलर ‘ब्लैक रोज’ में भी अपनी मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ ‘थिरुट्टू पायल 2’ के हिंदी रीमेक में भी दिखाई देंगी। अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर उनके फैन फॉलोइंग की लिस्ट भी काफी लंबी है। अदाकारा के इंस्टाग्राम पर 46 मिलियन से अधिक फैंस है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर भी अपने इस हुस्न के वीडियो को शेयर की है।