पिता के अंतिम संस्कार के बाद विशाल ददलानी हुए भावुक, पोस्ट जारी कर बोले- ‘आप हमेशा के लिए दूर हो गए…’

    Loading

    मुंबई: संगीतकार विशाल ददलानी (Music composer Vishal Dadlani) ने शनिवार को अपने दिवंगत पिता मोती ददलानी (Moti Dadlani) के अंतिम संस्कार के बाद उन्हें याद कर एक इमोशनल पोस्ट जारी किया। विशाल के पिता का निधन 8 जनवरी, 2022 को हुआ था। संगीतकार अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं जा सके क्योंकि वह COVID-19 से जूझ रहे थे। शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर विशाल ने अपने प्यारे पिता को याद करते हुए एक संदेश पोस्ट जारी किया।‘ 

    संगीतकार ने लिखा- ‘मेरी मां, बहन, भतीजी और मैंने आज अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। वह अब हमेशा के लिए आप हम से दूर हो गए है… वो अब मेरे सीने में दर्द के रूप में है… मेरा एक दिन भी मेरे पिता को ‘लव यू, डैड’ कहे बिना नहीं गुजरेगा है… वह भी मुझे जवाब में हमेशा ‘लव’ तुम, बेटा कहते थे… मैं उसके साथ फिर कभी नहीं रहूंगा, लेकिन मैं उसके बिना भी कभी नहीं रहूंगा।‘ 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by VISHAL (@vishaldadlani)

     

    उन्होंने आगे लिखा, ‘बस उम्मीद है कि मैं उनके योग्य साबित हो सकता हूं। वह वास्तव में सबसे प्यारे, दयालु, विनम्र, सबसे मेहनती और सबसे प्यार करने वाले व्यक्ति थे। (श्री मोती ददलानी, 12 मई 1942 – 8 जनवरी 2022।)” विशाल ददलानी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है फैंस के अलावा कई सेलेब्स भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।