महिलाओं को भा रहा है कार्टून नेल आर्ट

Loading

महिलाओं को नेल आर्ट बेहद पसंद होता है। जब बात कहीं पार्टी में जाने की या फिर कही घूमने जाने की हो, तो अक्सर महिलाएं अपने मेकअप के साथ नेल्स का भी पूरा ध्यान रखती हैं। ऐसे में आज कल कार्टून नेल आर्ट काफी चलन में है। तो शयद यही ऐसा मौका है जब महिलाएं अपने बचपन के पसंदीदा कार्टून्स को अपने नेल्स पर आर्ट के ज़रिए उतार कर अपने बचपन को याद कर सकती हैं। यह दिखने में काफी फनी और अट्रैक्टिव लुक देता है, जिससे आपके नेल्स और भी आकर्षक दिखते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे कुछ नेल आर्ट कार्टून डिज़ाइन्स के बारे में…

सुपरहीरो नेल्स-

जब कार्टून की बात हो और सुपरहीरोज़ का नाम ना आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। आपने भी बचपन में बैटमैन से लेकर सुपरमैन और स्पाइडरमैन जैसे कई कार्टून या फिर उनकी फिल्मों को देखा होगा। तो अब बारी है उन्हें अपने नेल्स पर बनाने की। इस तरह के नेल आर्ट में आप अपने मन पसंद सुपरहीरो के साइन बना सकती हैं। 

पोकेमोन डिज़ाइन-

यह एक ऐसा कार्टून है, जो हर किसी को बेहद पसंद आता है। आपने भी पोकेमोन कार्टून ज़रूर देखा होगा, अब आप इसे अपने नेल्स पर बनाएं इसे बनाना बेहद आसान है। बस आप अपने नेल्स को येलो पेंट करें। इसके बाद आप ब्लैक और रेड कलर की मदद से पोकेमोन डिज़ाइन बना लें। 

पावरपफ गर्ल्स डिज़ाइन-

आपको पावरपफ गर्ल्स ज़रूर याद होंगी। यह एक ऐसा कार्टून था, जिसे लड़कियां देखना काफी पसंद करती थीं। अगर आप भी इसे पसंद करती थीं तो सुपरगर्ल्स की डिज़ाइन को अपने नेल्स में बनाकर अपने बचपन की यादें ताज़ा कर सकती हैं।