File Photo
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    सुंदर चेहरे पर तिल सुंदरता में चार चाँद लगाता है। लेकिन, कई बार ज्यादा तिल होने की वजह से चेहरा खराब दिखने लगता है, तिल का आकार अलग-अलग होता है। छोटे तिल से तो कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन बड़े तिल चेहरे की सुंदरता को खराब कर देते हैं। तो ऐसे में इसे हटाने के कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इससे निजात पा सकते हैं। आइए जानें इन घरेलू उपायों के बारे में-

    • ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, फूलगोभी के रस के इस्तेमाल से चेहरे पर मौजूद अनचाहे तिल को हटाया जा सकता है। इसके लिए फूलगोभी का रस निकाल कर इसे तिल वाली जगह पर लगाएं। नियमित तौर पर ऐसा करने पर तिल के साथ-साथ चेहरे पर दिखने वाले दाग धब्बे भी खत्म हो जाते हैं।
    • तिल को हटाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले तिल को साफ करें। फिर उस पर एलोवेरा जेल लगाकर करीब 2 घंटे के लिए बैंडेज लगाएं। बाद में ताजे पानी से इसे साफ करें। नियमित तौर पर ऐसा करने पर तिल साफ  हो जाते हैं।
    • हरी धनिया के इस्तेमाल से भी अनचाहे तिल को कम कर सकते हैं। इसके लिए धनिया पत्ती को पानी से अच्छी तरह धोने के बाद पीस लें। अपने तिल पर समान रूप से पेस्ट फैलाएं और इसे लंबे समय तक छोड़ दें। इस विधि का नियमित उपयोग आपके चेहरे से सारे अनचाहे तिल को हल्‍का कर देगा।  कोशिश करें कि तिल को अपने आप निकलने दें। इसे अपने से बाहर न निकालें।
    • चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए कच्चा आलू भी बेहद कारगर है। दरअसल इसमे मौजूद एंटी ऑक्सिडेंट होते हैं, जो प्राकृतिक ब्लीच का काम करते हैं। आप कच्चे आलू की स्लाइस से तिल वाली जगहों पर हल्के हाथ से मसाज कीजिए। आप चाहें तो कच्चे आलू का रस निकाल कर इसके रस को चेहरे पर मास्क की तरह लगा सकती है। इससे तिल के साथ साथ चेहरे की झुर्रियां भी गायब हो जाएंगी।
    • चेहरे के तिल हटाने में केले का छिलका भी बेहद कारगर होता है। आप केले के छिलके के अंदर का नर्म वाला हिस्सा तिल वाली जगह पर रखिए और उस पर कोई साफ कपड़ा, पट्टी या टेप चिपका दीजिए। रात भर इसे ऐसे ही बंधा छोड़ दीजिए और सुबह उठकर हटा लीजिए। रोज रात को ये तरीका अपनाने से तिल और मस्से तक समाप्त हो जाते हैं।

    इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर अनचाहे तिल से छुटकारा पा सकते हैं।