File Photo
File Photo

Loading

अक्सर हम गेंदे के फूल (Marigold) का इस्तेमाल पूजा पाठ के लिए करते हैं। भगवान की पूजा इस फूल के बिना अधूरी सी लगती है। यह फूल अत्यंत पवित्र माना जाता है, साथ ही दिखने में भी यह बेहद खूबसूरत होते हैं। इसके अलावा गेंदे के फूल का इस्तेमाल कई प्रकार की औषधियां बनाने के लिए भी किया जाता है। वहीं इस फूल का यूज़ स्किन के केयर के लिए भी किया जाता है। गेंदे के फूल से तैयार फेस मास्क (Face Mask) निखार लाने में आपकी मदद करता है और कई समस्याओं को भी दूर करता है। तो आइए जानते हैं फेस पैक बनाने की विधि…

सामग्री-
गेंदे के फूल का फेस पैक बनाने के लिए आपको 80 मिली बादाम का तेल, 1 गेंदा का फूल और 1 कांच के जार की ज़रूरत पड़ेगी।

विधि-
गेंदे के फूल का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक जार में बादाम का तेल डालें और इसमें गेंदे के फूल की पंखुड़ियों को डुबो दें। फिर लगभग 15 दिनों के लिए इसे ऐसे ही रहने दें। उसके बाद कपड़े से इस मिश्रण को छानकर गेंदे की पंखुड़ियों को तेल से अलग कर लें। फिर तैयार तेल का उपयोग रोज़ रात में सोने से पहले करें और सुबह हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। 

सर्दियों में रूखी त्वचा के लिए इस पैक को ज़रूर यूज़ करें। गंदे के फूल के इस फेस पैक से आप कुछ ही दिन में निखार पा सकते हैं। वहीं स्किन की कई तरह की समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है।