इन ट्रिक्स को अपनाकर आटा, सूजी और बेसन में कीड़े लगने से बचाएं

    Loading

    -सीमा कुमारी

    आमतौर पर, बदलते मौसम के कारण घर की रसोई में रखी कुछ चीजें जल्दी ख़राब होने लगती हैं, जैसे- मैदा, सूजी और बेसन,आटा आदि। इन चीजों के ख़राब होने का मुख्य कारण लम्बे समय तक इन चीजों को रखना है। ये प्रोब्लेम्स पैकेट खोलने के कुछ दिनों या महीने बाद इनमें घुन या कीड़े लग जाते हैं। ऐसे में इन चीजों की सही देखभाल करनी की जरूरत होती है, ताकि इनमें कीड़े न लगें। आइए जानें किचन की इन चीजों को कीड़े और नमी लगने से कैसे बचाया जा सकता है:

    • एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, मैदा और बेसन में बहुत ही जल्दी कीड़े लग जाते हैं। ऐसे में इन्हें कीड़ों से बचाने के लिए आप बेसन या मैदा को डिब्बे में डालकर इसमें बड़ी इलायची डाल दें। इससे लगने वाले कीड़ों से बचा जा सकता है।
    • अक्सर चीजों को अच्छे से डिब्बे में बंद न करने से ये खराब हो जाती हैं। इसके अलावा उनमें कीड़े लगने लगते हैं। ऐसे में अगर आम अपने बेसन, मैदा, आटा, दाल आदि को एकदम सही रखना चाहते हैं, तो उन्हें कांच, मेटल या फिर किसी अच्छे और मोटे प्लास्टिक एयर टाइट कंटेनर डिब्बे का इस्तेमाल करना चाहिए।
    • आटे को सुरक्षित रखने के लिए आप आटे में नीम की पत्तियां रख सकते हैं । इससे चीटियां और घुन आटे में नहीं लगेंगे। अगर आपको नीम की पत्तियां नहीं मिलती हैं, तो उसकी जगह आप तेज़ पत्ता या बड़ी इलायची का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • सूजी और बेसन को हल्का सा भूनकर डिब्बे में भर कर बंद कर दें। इससे ये लंबे समय तक कीड़े लगने से सुरक्षित रहेंगे। इसके अलावा जल्दी खराब होने से भी बचेंगे।
    • बदलते मौसम में चने या दाल में कीड़े पड़ जाते हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए दाल और चने में सूखी हल्दी और नीम के पत्ते, तेज पत्ता डालकर रख सकते हैं। ऐसा करने से  इनमें कीड़े  नहीं लगेंगे।
    • सूजी और बेसन के डिब्बे में थोड़े से सूखे पुदीने की पत्तियां डालें। पुदीने की खुशबू से इन्हें कीड़ा लगने का खतरा कम रहेगा। ऐसे में आप लंबे समय तक एकदम सही सूजी और बेसन का सेवन कर सकते हैं।

    इन सभी घरेलू नुस्खों की मदद से आप किचन में रखी चीजों को सुरक्षित रख सकते हैं।