1/5
'चाइना मॉडल' का टैग पाचुका देश चीन (China) अपने अनोखे और जुगाड़ू कारनामो के लिए फेमस है। चीन के इंजीनियर्स की तारीफ हमेशा होती है। चीन की कुछ अजीबो-गरीब रचनाएं लोगों को हैरानी में डाल देती है। यहां कई अचंभित करने वाली कारीगरी देखने को मिलती है। ऐसे ही आज हम आपको चीन के कुछ ऐसे कारनामों को दिखाएगे जिसे आपने पहले कभी भी कहीं भी न देखा होगा। जहां बिल्डिंग के बीच से गिजऱने वाले ट्रेन से लेकर पानी पर तैरते हुए गांव को देख आप भी हैरान रह जाएंगे।

2/5
1. बिल्डिंग के अंदर से गुजरती ट्रैन: चीन के चोंगकिंग (Chongqing) शहर के युझोंग में मोनोरेल एक रिहायशी बिल्डिंग के अंदर से गुजरती है। यह रिहायशी बिल्डिंग 19 मंजिला है। लोग इसे चीन का सबसे अनोखा रेल रूट बताते हैं। चीन के चोंगकिंग की यह रेल ट्रांसिट पब्लिक मेट्रो सिस्टम है, जिसका संचालन चोंगकिंग रेल ट्रांसिट लिमिटेड कॉर्पोरेशन द्वारा किया जाता है।

3/5
2. 5वें फ्लोर पर पेट्रोल पंप: चीन के चोंगकिंग शहर में आप एक पेट्रोल पंप को देखकर हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यह पेट्रोल पंप एक बिल्डिंग के पांचवे फ्लोर पर है। इस पेट्रोल पंप को देखकर लोगों के मन में सवाल खड़ा होता है कि आखिर लोग तेल भराने के लिए कैसे जाते होंगे, तो आपको बता दें, बिल्डिंग की दूसरी तरफ सड़क बनी है, जो पेट्रोल पंप के ठीक बराबर है।

4/5
3. पानी पर तैरता गांव: चीन में एक ऐसा गांव मौजूद है जो मंदर की सतह पर बसा है। यहां 24 घंटे पानी पर तैरती बस्तियों में कई सालों से हजारों लोग रहे रहे हैं। समंदर पर बसा यह गांव पिछले 1300 सालों से तैर रहा है। चीन के फुजियान प्रांत में निंगडे शहर की यह बस्ती तैरती नावों पर बसी है। इस गांव में घरों की संख्या 2000 से अधिक है।

5/5
4. पहाड़ों की ऊंचाई पर बसा शहर: चोंगकिंग शहर पहाड़ों पर बसा है। ये शहर चीन के दूसरे इमारतों के हिसाब से तीसवे फ्लोर पर बसा हुआ है. इसका ग्राउंड फ्लोर इतनी ऊंचाई पर है कि अगर वहां से कोई गिरा तो उसका बच पाना नामुमकिन है। इस शहर को पहाड़ों को काट कर बसाया गया है। इतनी ऊंचाई पर होने के बाद भी शहर में सभी सुविधाए हैं।