सर्दियों में ज़रूर खाएं ब्रोकली, जानें फायदे

Loading

सीमा कुमारी

सर्दियों (Winter) में मिलने वाली सब्जियों में एक सब्जी है ब्रोकली (Brockley)। ये दिखने में गोभी (Cauliflower) के जैसी ही लगती है, पर बहुत कम लोगों को इसकी सब्जी पसंद आती है। यह अपने गुणों से लोकप्रिय है, क्योंकि इसमें प्रोटीन (Protine), कैल्शियम (Calcium), कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate), आयरन (Iron), विटामिन ए, सी (Vitamine-A And C) और कई दूसरे पोषक तत्व (Nutrients) भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें कई प्रकार के लवण भी पाए जाते हैं जो शुगर लेवल (Sugar Level) को संतुलित (Balance) बनाए रखने में हमारी मदद करता है। चलिए जाने ब्रोकली,खाने के क्या -क्या फायदे है ?

  • अगर कोरोना काल में हम ब्रोकोली का सेवन करते है तो हम कोरोना संक्रमण से बच सकते है। क्योंकि ब्रोकोली में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है। जो हमारे शरीर में इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने और संक्रमण से बचाव में मदद करता है।
  • गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से ब्रोकली का सेवन ज़रूर करना चाहिए। इसमें मौजूद तत्व न केवल बच्चे के स्वास्थ्य और विकास के लिए फायदेमंद होते हैं बल्कि मां को भी कई प्रकार के संक्रमण से दूर रखते हैं।
  • ब्रोकली के सेवन से आप कैंसर से बच सकते हैं, क्योंकि ब्रोकली में सल्फोराफेन नामक यौगिक होता है, जो कैंसर को होने से रोकने में आपकी मदद कर सकता है।
  • ब्रोकली के सेवन से बढ़ते वजन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। ब्रोकली में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो आपके चर्बी को घटाने में मदद कर सकता है। इसलिए, ब्रोकली खाएं और वजन घटाएं। ब्रोकली खाने के साथ-साथ आपको नियमित व्यायाम और उचित खान-पान पर ध्यान देना भी जरूरी है।
  • ब्रोकली में ल्यूटिन और जियाजैंथिन जैसे गुण होते हैं, जो आंखों के लिए सबसे उत्तम पोषक तत्व माने जाते हैं। यह आपकी आंखों को कमजोर होने से बचाती हैं तो ब्रोकली को आप अपने भोजन में ज़रूर शामिल करे और आंखों की रोशनी बढ़ाइए।