Home Minister Amit Shah

Loading

नयी दिल्ली. आज देश के गृह मंत्री और बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का जन्मदिन है। उनके इस जन्मदिन पर कई बड़े दिग्गज नेताओं और बीजेपी के कई बड़े नेता अमित शाह को बधाई प्रेषित कर रहे हैं। 

PM मोदी सहित कई बड़े नेताओं ने दी मुबारकबाद :

सबसे पहले PM मोदी का ट्वीट देखें तो उन्होंने लिखा कि, देश के विकास के लिए वो जिस कर्मठता के साथ अपना योगदान दे रहे हैं, उसके सभी साक्षी हैं। बीजेपी को मजबूत बनाने में भी उनका योगदान काफी अहम है। 

वहीं उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में लिखा कि, “जनप्रिय राजनेता, अद्भुत संगठनकर्ता, जुझारू एवं कुशल रणनीतिकार, राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाने वाले गृह मंत्री आदरणीय अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं, प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।” इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अन्य बड़े नेताओं ने भी गृह मंत्री अमित शाह  को ट्विटर के जरिए जन्मदिन की बधाई दी। 

वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी अमित शाह को बधाई देते हुए अपने ट्वीट में लिखा कि, “अथक परिश्रम से देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे गृहमंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामनायें। CAA, व धारा 370 हटाने जैसे देशहित के निर्णय से वर्षों पुरानी समस्या का अंत करने के साथ ही भाजपा संगठन, और राज्यों में भाजपा सरकार के विस्तार में आपका अतुलनीय योगदान रहा है। आपके जन्मदिवस पर प्रार्थना है कि ईश्वर आप को दीर्घायु करें, और राष्ट्र और जनहित के प्रति आपके विज़न, नेतृत्व, अनुभव, और दूरदर्शिता का लाभ सदैव मिलता रहे।”

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी ट्वीट कर लिखा कि, “देश के गृहमंत्री और कैबिनेट में मेरे साथी अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।” 

गौरतलब है कि गुजरात से ताल्लुक रखने वाले अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर, 1964 को हुआ था। वर्तमान राजनीती के परिदृश्य में अमित शाह ‘चाणक्य’ के पर्याय माने जाते हैं। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के साथ ही साथ अनेक राज्यों में हुए विधान सभा चुनावों में बीजेपी की जीत का सेहरा अमित शाह के सर पर ही बाँधा जाता है।