मोदी कैबिनेट में जानिए कौन है सबसे अमीर मंत्री तो कौन है सबसे गरीब मंत्री

    Loading

    नई दिल्ली: लंबे समय से मंत्रिमंडल में किसे जगह मिलेगी यह अटकले मंगलवार को खत्म हो गईं। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कैबिनेट (Modi New Cabinet) का विस्तार कर दिया। इसके बाद यह तस्वीर साफ हो गई कि किसे जगह मिली है। कैबिनेट विस्तार में 43 सांसदों को शपथ दिलाई गई है। मंत्रिमंडल में 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है। जिसमें 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्रियों का समावेश है। अब मंत्रिपरिषद के कुल मेंबर्स की संख्या 78 पहुंच गई है। इसी कड़ी में आपको बताना चाहते हैं कि मंत्रिमंडल में शामिल हुए लोगों में सबसे अमीर कौन है और कौन सबसे गरीब है। 

    ज्ञात हो कि मोदी कैबिनेट में शामिल चार मंत्रियों के पास 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। साथ ही आठ ऐसे लोग भी हैं जिनके पास एक करोड़ रुपये की संपत्ति भी नहीं है। मोदी कैबिनेट में शामिल ज्योतिरादित्य सिंधिया सबसे अमीर मंत्री हैं। सिंधिया की कुल संपत्ति 379 करोड़ रुपये है। सिंधिया के पास जो धन-दौलत है वह उन्हें पुरखों से मिला है। 

    वहीं मोदी कैबिनेट में शामिल दुसरे सबसे अमीर शख्स हैं पीयूष गोयल। जिनके पास 95 करोड़ की संपत्ति है। मोदी कैबिनेट में शामिल तीसरे सबसे अमीर हैं नारायण राणे। राणे के पास 87.77 करोड़ की संपत्ति है। इन्हें  माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज के मंत्रालय का जिम्मा मिला हुआ है। जबकि मोदी कैबिनेट में शामिल सबसे कम संपत्ति वाले मंत्रियों में त्रिपुरा से भाजपा सांसद प्रतिमा भौमिक का समावेश है। उनके पास 10 लाख से भी कम की संपत्ति है।