Republic Day 2023 | राफेल की दहाड़ और कर्तव्य पथ से 50 विमानों के गुजरते कारवां के साथ 74वें गणतंत्र दिवस की परेड का समापन | Navabharat (नवभारत)
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
ब्रेकिंग न्यूज़
लाईव ब्लॉग
अंतिम अपडेटJanuary, 26 2023

राफेल की दहाड़ और कर्तव्य पथ से 50 विमानों के गुजरते कारवां के साथ 74वें गणतंत्र दिवस की परेड का समापन

ऑटो अपडेट
द्वारा- Rahul Goswami
सीनियर कंटेन्ट राइटर
12:29 PMJan 26, 2023

गणतंत्र दिवस का समापन

12:16 PMJan 26, 2023

विमानों का फ्लाई पास्ट

आज फ्लाई पास्ट में भारतीय वायु सेना के 45 विमानों, भारतीय नौसेना के एक और भारतीय सेना के चार हेलिकॉप्टरोंसांसों को थाम देने वाला एयर शो किया। इसमें राफेल, मिग-29, एसयू-30, सुखोई-30 एमकेआई जगुआर, सी-130, सी-17, डोर्नियर, डकोटा, एलसीएच प्रचंड, अपाचे, सारंग और एईडब्ल्यूएंडसी जैसे पुराने और आधुनिक विमान/हेलीकॉप्टर कर्तव्य पथ के ऊपर, बाज, प्रचंड, तिरंगा, तंगैल, वजरंग, गरुड़, भीम, अमृत और त्रिशूल समेत कई रूपों में उड़कर आसमान में गर्जना की। राफेल लड़ाकू विमान द्वारा वर्टिकल चार्ली युद्धाभ्यास किया गया।

12:04 PMJan 26, 2023

रक्षा टुकड़ियों का अद्भुत शौर्य प्रदर्शन, एयर फाॅर्स के विमानों ने बांधा समां

11:44 AMJan 26, 2023

राज्यों की और भी भव्य झांकियां

11:28 AMJan 26, 2023

परेड में आज राज्यों की भव्य झांकियां

11:13 AMJan 26, 2023

महिला यूनिट और NCC कैडेट भी परेड में राष्ट्रपति को सलामी देते हुए

11:09 AMJan 26, 2023

परेड की और भी मनमोहक तस्वीरें

10:59 AMJan 26, 2023

इंडियन नेवी की ब्रास बैंड अपनी मस्ती में विजय के गीत बजाता हुआ

10:57 AMJan 26, 2023

आज मिस्र की सैन्य टुकड़ी भी हुई शामिल

आज गणतंत्र दिवस के ख़ास मौके पर,कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल फत्ताह एल खारासावी के नेतृत्व में पहली बार कर्तव्य पथ पर मार्च करते हुए मिस्र के सशस्त्र बलों का संयुक्त बैंड और मार्चिंग दल शामिल हुआ. दल में 144 सैनिक शामिल रहे, जो मिस्र के सशस्त्र बलों की मुख्य शाखाओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

10:53 AMJan 26, 2023

आज के परेड की मनमोहक तस्वीरें

Load More

Loading

नई दिल्ली. आज यानी 26 जनवरी को पूरे देश में आज 74वें गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) की धूम है।  आज दिल्ली के ऐतिहासिक कर्तव्य पथ पर भारत की जीवंत सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक और सामाजिक प्रगति को दर्शाने वाली कुल 23 झांकियां 26 जनवरी को औपचारिक परेड का हिस्सा होने जा रहीं हैं। 

जी हाँ, आज हमारा देश आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।  26 जनवरी का दिन भारत के लिए बेहद खास रहा है।  इसी दिन भारत का संविधान भी लागू हुआ था।  वैसे तो हमारे देश को भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी तो मिल गई थी, लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ था।  26 जनवरी के इस दिन को देश का राष्ट्रीय पर्व माना जाता है।  

आज परेड के दौरान भारत की जीवंत सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक और सामाजिक प्रगति को दर्शाने वाली कुल 23 झांकियां 26 जनवरी को औपचारिक परेड का हिस्सा होंगी।  इन झांकियों में से 17 विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तथा छह झांकियां विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की होंगी। 

वहीं आज परेड में भारतीय थल सेना की कुल छह टुकड़ी, भारतीय वायु सेना की एक टुकड़ी और भारतीय नौसेना की एक टुकड़ी शामिल होगी। मार्च करने वाली टुकड़ियों के अलावा, सशस्त्र बल कई मेड-इन-इंडिया हथियार प्रणालियों के साथ भारत की ताकत का प्रदर्शन भी करेंगे।दल के अधिकारी मार्च करने वाली टुकड़ियों और हथियार प्रणालियों का नेतृत्व करेंगे। 

74वें गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली अलर्ट मोड पर है।  दिल्ली पुलिस भी पूरे सुरक्षा इंतजामों के साथ मुस्तैद है।  26 जनवरी को होने वाली परेड देखने के लिए इस बार 60 से 65 हजार लोग पहुंचने वाले हैं।  इसके लिए एंट्री में QR कोड का इस्तेमाल किया जाएगा।  इसी के जरिए सभी को एंट्री दी जाएगी।

साथ ही वैलिड पास होल्डर और टिकट खरीदने वाले को ही परेड देखने के लिए एंट्री दी जाएगी।  दर्शकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए नई दिल्ली जिला द्वारा 24 हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं।  पुलिस ने बताया कि एक ‘NSG’ और ‘DRDO’ की ड्रोन रोधी टीम को भी तैनात किया जाएगा। 

 

OK

We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use.   More Information.