Amit Shah released BJP's manifesto for Uttar Pradesh, made these big promises to the public
Photo:Twitter/@BJP4India

    Loading

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के लिए बीजेपी (BJP) ने अपना घोषणापत्र (BJP Manifesto) मंगलवार को जारी किया। बीजेपी ने अपने घोषणापत्र को ‘लोककल्याण संकल्प पत्र’ बताया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने लखनऊ में बीजेपी के लोककल्याण संकल्प पत्र विमोचन किया। 

    इस मौके पर यूपी के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, भाजपा ने अगले 5 सालों के लिए उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों के जीवन में परिवर्तन करने के अपने लक्ष्य को लेकर अपना नया लोक कल्याण सकंल्प पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा, आज जब उत्तर प्रदेश में भाजपा के 5 साल बीत रहे हैं तो हम कह सकते हैं कि आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। आज हर बहन, बेटी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकती है।

    यहां देखें घोषणा पत्र जारी होने का लाइव वीडियो – 

    वहीं अमित शाह ने कहा, आज उत्तर प्रदेश में 1.80 लाख कोविड बेड मौजूद हैं और 541 नए ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत किए हैं, जिसमें से 200 प्लांट शुरू हो गए हैं और बाकी पर तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा, 5 साल की सरकार चलने के बाद अब UP में माफिया पलायन कर गए हैं और कानून का राज है। डकैती के मामलों में 57%, लूट के मामलों में 70%, हत्या मामलों में 30%, अपहरण मामलों में 52%, दहेज-मृत्यु मामलों में 8% और दुष्कर्म मामलों में 42% की कमी दर्ज़ की गई है। 

    घोषणा पत्र में कहा गया है कि, अगले पांच साल में सरकार एमएसपी पर धान और गेंहू की खरीद को मजबूत करेगी। भाजपा ने वर्ष 2022के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जारी घोषणा पत्र में सरकार बनने पर अगले पांच साल में किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का वादा किया है। अगर गन्ना किसानों के भुगतान में 14 दिनों से अधिक की देरी हुई तो चीनी मिलो से ब्याज वसूला जाएगा। 

    घोषणा पत्र में कहा गया है कि, स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 2 करोड़ टेबलेट और स्मार्टफोन वितरित करेंगे। मेजर ध्यानचंद खेल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन शुरू करेंगे। मां अन्नपूर्णा कैंटीन स्थापित करेंगे, जिसके अंतर्गत गरीबों को लिए न्यूनतम मूल्य पर भोजन की व्यवस्था करेंगे। प्रतिभाशाली छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए, उन्हें लक्ष्मीबाई योजना के तहत मुफ्त में स्कूटर दिया जाएगा।