assam

Loading

नई दिल्ली. जहां इस समय देश (India) में मानसून (Monsoon) धीरे-धीरे सब तरफ बढ़ रहा है। वहीं इस समय पूरे असम (Assam) में बाढ़ से हालात लगातार ही गंभीर होते दिख रहे हैं। वहीं राज्य में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश से चलते कई इलाकों में पूरी तरह से पानी भर गया है। जिसके चलते अब करीब 5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 

इसके साथ ही खबर है कि, असम के करीब 12 जिले इस समय बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं। बीते दो दिनों से यह स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई है, जिसके बाद अब करीब 14 हजार से ज्यादा लोग अपने घरों को छोड़कर राहत शिविरों में शरण ले रहे हैं। 

वहीं राज्य के तामुलपुर के कुमारिकाटा क्षेत्र में एक पुल बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा यहां बाढ़ से पहली मौत भी दर्ज की गई है। इस अत्यधिक बारिश से बजाली जिले के कई इलाकों में गंभीर जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति का भी सामना करना पड़ रहा है।

अन्य मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, असम के बक्सा, बारपेटा, चिरांग, दरांग, धुबरी, डिब्रूगढ़, कामरूप, कोकराझार, लखीमपुर, नलबाड़ी, सोनितपुर और उदलगुरी जिलों में बाढ़ के कारण 4,95,700 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इसके साथ ही राज्य के बारपेटा में लगभग 3,25,600 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं, नलबाड़ी में 77,700 लोग और लखीमपुर में करीब 25,700 लोग इस समय बाढ़ की भयंकर मार झेल रहे हैं।

वहीँ गुवाहाटी में इमद के क्षेत्रीय मौसम केंद्र (आरएमसी) ने 24 घंटे के लिए चेतावनी जारी कार आज यानी शुक्रवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया है। जानकारी दें कि,‘रेड अलर्ट’ का मतलब तत्काल कार्रवाई करना, जबकि ‘ऑरेंज अलर्ट’ का मतलब कार्रवाई के लिए तैयार रहना और ‘येलो अलर्ट’का सचेत और अवगत रहना होता है।