असम में भीषण सडक हादसा
असम में भीषण सडक हादसा

Loading

नई दिल्ली: हिट एंड रन को लेकर देश में सभी ट्रक चालकों और मालिकों ने हंगामा बोला है। ऐसे में अब असम (Assam Accident) के गोलाघाट जिले से एक भीषण हादसे की घटना सामने आई है। दरअसल यह हादसा बुधवार की सुबह को हुआ। आइए जानते है इस बारे में विस्तार से जानकारी… 

 

मिली जानकारी के मुताबिक, यात्री बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई है। 25 लोग घायल हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है। इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। 

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गया। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा गोलाघाट जिले के डेरगांव इलाके में हुआ। इस बस में 45 लोग सवार थे। लेकिन सुबह करीब 5 बजे सामने से आ रहे ट्रक और बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।