ram-mandir

Loading

नई दिल्ली/अयोध्या: जहां एक तरफ आगामी 22 जनवरी को होने वाले अयोध्या (Ayodhya) राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ram Mnadir Inaugration) के लिए तैयारियां फिलहाल जोरों पर हैं। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भी होंगे।

इस समारोह में 7,000 से अधिक लोग शामिल होने का अनुमान है, जिनमें राजनेता, फिल्मी हस्तियां, प्रमुख उद्योगपति और अन्य शामिल होंगे। इस बीच भगवान राम के मंदिर के उद्घाटन के लिए कई राज्यों में छुट्टियों का ऐलान भी किया जा चूका है।

जी हां, केंद्र सरकार ने आगामी 22 जनवरी को केंद्रीय संस्थानों और अन्य केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को आधे दिन की छुट्टी देने की बड़ी घोषणा की है। इस बाबत सरकारी नोटिस में कहा गया है कि कार्यालय का समय उस दिन दोपहर 2:30 बजे फिर से शुरू होगा। आइए हम आपको बताते हैं कि, किन राज्यों में आधिकारिक अवकाश घोषित किया गया है। वहीं किन राज्यों को अब भी छुट्टी का इंतजार है।

22 जनवरी को इन 7 राज्यों में रहेगी छुट्टी

आगामी 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा,छत्तीसग,गोवा,हरियाणा, ओडिशा, राजस्थान, मध्यप्रदेश और असम में आधे दिन यानी दोपहर 2:30 बजे तक छुट्टी रहेगी।

इन राज्यों में छुट्टी का ऐलान करने की उठी मांग

वहीं केरल, झारखंड और महाराष्ट्र की सरकारों से आगामी 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन सार्वजनिक छुट्टी की मांग की गई है, जिस पर इन राज्यों की सरकार को अभी फैसला लेना है।

इन राज्यों में नहीं हुआ छुट्टी का कोई भी ऐलान

इसके साथ ही आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, तेलंगाना, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार (यूटी), दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव (यूटी), दिल्ली, जम्मू एवं कश्मीर (यूटी), लद्दाख (यूटी), लक्षद्वीप (यूटी), पुडुचेरी (यूटी) में अब तक छुट्टी का ऐलान नहीं हुआ है और इसकी संभावना भी कम दिखती है।