
नई दिल्ली : भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) आज रद्द कर दिया गया है। यात्रा रोकने का कारण सुरक्षा (Security) में गंभीर चूक का है, ये आरोप कांग्रेस (Congress) के नेता केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने लगाया है। कांग्रेस पार्टी की ओर से कहा गया है की फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा को रोका गया है। सुरक्षा मिलते ही दोबारा से यात्रा को शुरू किया जाएगा। सांसद राहुल गांधी (MP Rahul Gandhi) को कश्मीर घाटी में 11 किलोमीटर पैदल चलना था लेकिन एक किलोमीटर के बाद रुकना पड़ा। क्योंकि बनिहाल (Banihal) के पास लोगों की भीड़ राहुल गांधी के करीब आ गई। कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी जैसे ही कश्मीर पहुंचे, एक बड़ी, अप्रत्याशित भीड़ उनका इंतजार कर रही थी। इससे पहले भी यात्रा को खराब मौसम के कारण रोकना पड़ा था। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर के रामबन से चलकर अनंतनाग तक जाने का कार्यक्रम तय है।
केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया है कि “यहां संबंधित एजेंसियों द्वारा सुरक्षा को गलत तरीके से संभाला गया है।” उन्होंने दावा किया कि यात्रियों को 15 मिनट तक बिना सुरक्षा के छोड़ दिया गया था। कांग्रेस नेता ने दावा किया, “पिछले 15 मिनट से यहां भारत जोड़ो यात्रा में कोई सुरक्षा अधिकारी नहीं है। यह एक गंभीर चूक है। बनिहाल से आगे घाटी में घुसने के बाद भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। सुरक्षा में चूक की बात सामने आते ही राहुल गांधी यात्रा बीच में ही छोड़कर खन्नाबल के लिए रवाना हो गए।
"J&K UT administration failed to provide security to Bharat Jodo Yatra led by Rahul Gandhi. Security lapses indicate unfair & unprepared attitude of UT administration," tweets Rajani Patil, Congress incharge J&K and Ladakh. pic.twitter.com/UxQMCIg8ES
— ANI (@ANI) January 27, 2023
आज के लिए यात्रा रद्द
सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी के श्रीनगर जाने के रास्ते में बनिहाल सुरंग को पार करने के बाद, भारी भीड़ और अपर्याप्त सुरक्षा ने कांग्रेस नेता को रुकने के लिए मजबूर किया। नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी करीब 15 मिनट तक नहीं चल पाए। उन्हें एक सुरक्षा वाहन में ले जाया गया और पार्टी ने आज के लिए यात्रा को रद्द कर दिया।
राहुल बिना किसी सुरक्षा के थे: केसी
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘जब हमने बनिहाल सुरंग पार की तो पुलिस चली गई। “राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला की उचित सुरक्षा के लिए कोई पुलिस नहीं थी। सुरक्षा में बहुत गंभीर खामियां थीं। राहुल गांधी बिना किसी सुरक्षा के जा रहे थे। हम सुरक्षा पहलू को लेकर बहुत चिंतित हैं।”
30 जनवरी को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ होगी मुकम्मल
‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा पंजाब के रास्ते जम्मू-कश्मीर में दाखिल हुई थी। यह यात्रा 30 जनवरी को समाप्त होगी, जब राहुल गांधी श्रीनगर में कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराएंगे और शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में एक जन सभा को संबोधित करेंगे।