कांग्रेस को बड़ा झटका, रिपुन बोरा ने पार्टी को कहा अलविदा; तृणमूल में हुए शामिल

    Loading

    नई दिल्ली: पांच राज्यों की चुनाव में मिली हार के बाद से कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। पार्टी के नेताओं का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को पार्टी को बड़ा झटका लगा है। असम कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने पार्टी छोड़ दी है। इसके बाद वह ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। 

    कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे अपने त्यागा पत्र में पार्टी के बड़े नेताओं पर मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा से मिली भगत का आरोप लगाया है। बोरा ने अपने त्यागपत्र  में लिखा, “भाजपा के खिलाफ लड़ने के बजाय, असम कांग्रेस के वरिष्ठ पदों के नेताओं का एक वर्ग मुख्य रूप से मुख्यमंत्री के साथ भाजपा सरकार के साथ गुप्त समझौता कर रहा है।”

    अभिषेक बैनर्जी ने कराया टीएमसी में शामिल 

    कांग्रेस से इस्तीफे देने के बाद बोरा टीएमसी नेता अभीषेक बनर्जी से मिलने पहुंचे। इसके बाद बैनर्जी ने बोरा को टीएमसी का दुपट्टा डालकर पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान उनके बेटे और पत्नी भी शामिल रहे।