केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Photo Credits-ANI Twitter)
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की बढ़ती कीमतों सहित कई चीजों को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र (Modi Govt) पर आक्रामक है। इन सब के बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने देश के मौजूदा हालातों को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने एक अखबार के लेख में हिंदू मुस्लिम मुद्दे पर लिखा कि यह विभाजन का वायरस है। सोनिया गांधी के इस लेख पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी (Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi) ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आपको याद करना चाहिए भिवंडी-भागलपुर, मेरठ और 1984 का नरसंहार। 

    ज्ञात हो कि सोनिया गांधी द्वारा अखबार में लिखे संपादकीय कि देश में नफरत का वायरस अंदर तक चला गया है पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जो इस तरह का ज्ञान दे रहे हैं, उन्हें अपनी पार्टी के इतिहास को फिर से अध्ययन करना चाहिए। आपको याद करना चाहिए भिवंडी, भागलपुर, मरेठ, 1984 का नरसंहार। 

    मुख्तार अब्बास नकवी का सोनिया गांधी पर पलटवार-

    मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आप नफरत की बात कर रहे हैं। इनकी समस्या है कि वे आज भी ज़मीनी सच्चाई को समझने के लिए तैयार नहीं है। इससे पहले सोनिया गांधी ने अपने लेख में यह भी कहा कि यह मुद्दा नफरत और विभाजन का वायरस है। यह मसला अविश्वास को गहरा करता है, बहस को दबाता है, एक राष्ट्र और लोगों के रूप में हमें नुकसान पहुंचाता है।