14 राज्यों की तीन लोकसभा व 29 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी, खंडवा से बीजेपी आगे तो मंडी से कांग्रेस

    Loading

    नई दिल्ली: देश की तीन लोकसभा सीटों और 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव (Bypoll Results 2021)  के मतदान के मद्देनजर वोटों की गिनती शरू है। उपचुनाव में कई दिग्गज उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। विधानसभा की 29 सीटों में से छह बीजेपी (BJP) के पास है और नौ कांग्रेस (Congress) के पास हैं। अन्य सीटों पर क्षेत्रीय दलों का कब्ज़ा है। 

    बता दें कि तीन लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में दादरा और नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश की मंडी और मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट का समावेश है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल आगे हैं।

    ज्ञात हो कि 14 राज्यों में विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की मतगणना जारी है। असम की 5 में से 1 सीट पर भाजपा आगे, बिहार की 2 में से 1 सीट पर राजद आगे, हिमाचल प्रदेश की 3 में से 1 सीट पर कांग्रेस आगे और कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं। पश्चिम बंगाल की 4 में से 1 सीट पर TMC आगे चल रही है।

    दूसरी तरफ मध्य प्रदेश की 3 में से 1 सीट पर भाजपा आगे, मेघालय की 3 में से 1-1 सीट पर NPP और UDP आगे, मिजोरम की 1 सीट पर जोरम पीपुल्स मूवमेंट आगे और राजस्थान की 2 में से 1 सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।