BJP president Somu Veerraju

    Loading

    विजयवाड़ा. सुबह कि बड़ी खबर के अनुसार अब आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के भाजपा अध्यक्ष सोमू वीरराजू (Somu Veerraju) ने प्रदेश के लोगों से भारतीय जनता पार्टी (BJP) को वोट देने की अपील करते हुए बदले में उनसे एक बड़ा ही अजीबोगरीब वादा भी किया है। 

    दरअसल विजयवाड़ा में बीते मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जनता को कहा कि, ” आप भारतीय जनता पार्टी को एक करोड़ वोट दें। हम सिर्फ 70 रुपये में आपको शराब मुहैया कराएंगे। अगर हमारे पास और राजस्व बचा है, तो हम सिर्फ 50 रुपये में भी आपको शराब उपलब्ध कराएंगे।”

    इस तरह आंध्र प्रदेश के BJP नेता के शराब को लेकर ऐसा बयान देने से मोदी सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जी हाँ, आंध्र प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष सोमू वीरराजू ने मतदाताओं से  BJP को वोट देने की अपील की है। उन्‍होंने वियजवाड़ा में हुए अपने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि, “अगर आप  BJP को वोट देकर जिताते हैं तो प्रदेश में शराब काफी सस्‍ती हो जाएगी, ये हमारा वादा है।”

    इसके साथ ही BJP  के प्रदेश अध्यक्ष ने यह बड़ा आरोप भी लगाया कि राज्य में, सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के पास शराब की फैक्ट्रियां हैं जो सरकार को सस्ती शराब की आपूर्ति करते हैं। हालाँकि इसके साथ ही सोमू वीरराजू ने BJP  के सत्ता में आने पर राज्य में लोगों को मुफ्त शिक्षा और मुफ्त स्वास्थ्य योजनाओं का भी वादा किया। साथ ही उन्होंने कहा कि कृषि का विकल्प भी लाया जाएगा।

    वहीं शराब को लेकर अपना दर्द जाहिर करते हुए उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि, राज्य सरकार लोगों को खराब गुणवत्ता वाली शराब आम जनता ऊंचे दामों पर बेच रही है। जिससे वे बहुत ज्यादा व्यथित हैं। उनके अनुसार  राज्य में एक करोड़ लोग अधिक कीमत पर शराब का सेवन कर रहे हैं। इसीके चलते उन्होंने राज्य में 2024 के विधानसभा चुनाव में सस्ती शराब के लिए BJP को वोट देने के लिए कहा है, जिसे लेकर वह बहुत आश्वस्त दिखे।