पटना : बिहार में बदले राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भारतीय जनता पार्टी के बिहार स्थित कार्यालय में जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। वहां का पूरे कार्यालय को फूलों से सजाया जा रहा है और भोजन की व्यवस्था की जा रही है।
#WATCH | Visuals from Bihar BJP office in Patna, amid recent political developments in the state. pic.twitter.com/cawN4qYgYC
— ANI (@ANI) January 28, 2024
आपको बता दें कि आज नीतीश कुमार महागठबंधन की सरकार से इस्तीफा देने के बाद एक बार फिर नई सरकार बनाने का दावा पेश करने वाले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आज ही उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा। शाम 4 बजे शपथ ग्रहण की तैयारी है।
#WATCH | Visuals from Bihar BJP office in Patna, amid recent political developments in the state. pic.twitter.com/5RieMiq8La
— ANI (@ANI) January 28, 2024
आज नीतीश कुमार महागठबंधन की सरकार से अपना नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ नई पारी शुरू करेंगे। पिछले दो-तीन दिनों से चल रहे थे राजनीतिक घटनाक्रम को आज विराम देने की कोशिश की जाएगी। इसी का जश्न को मनाने की तैयारी भारतीय जनता पार्टी की बिहार इकाई कर रही है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से खाने की प्लेटें सजायी जा रही हैं और नेताओं के स्वागत के लिए फूलों के गुलदस्ते इकट्ठे किए जा रहे हैं।