corona vaccine

    Loading

    नई दिल्ली: भारत में कोरोना (Coronavirus Pandemic) का प्रकोप कब खत्म होगा यह कहना मुश्किल है। देश में वैक्सीनेशन (COVID Vaccination) का काम बड़ी तेजी से चल रहा है। अब तक 67 करोड़ से अधिक की डोज लग चुकी है। भले वैक्सीनेशन का काम तेजी से चल रहा हो लेकिन सच्चाई यह भी है कि अबतक आधी वयस्क आबादी को ही पहली डोज लगी है। टीकाकरण के मामले में उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल सहित ये राज्य अभी भी पीछे हैं। 

    ज्ञात हो कि सिक्किम, दादरा और नगर हवेली सहित हिमाचल प्रदेश में सभी वयस्क आबादी को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग पायी है। जबकि त्रिपुरा, लद्दाख, दमन और मिजोरम में 85 प्रतिशत से अधिक आबादी को पहली डोज लगाई जा चुकी है। सिक्किम में 36 फीसदी पात्र आबादी को तो कोविड की दूसरी डोज लगी है। 

    उल्लेखनीय है कि वैक्सीन की सिर्फ पहली डोज उत्तर प्रदेश में 25 फीसदी, बिहार में 71 प्रतिशत, झारखंड में 23 फीसदी, बंगाल में 16 प्रतिशत वयस्कों को ही लगी है। जबकि वैक्सीनेशन के मामले में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल और गुजरात और मध्य प्रदेश टॉप पर बने हुए हैं।  

    गौर हो कि देश में अगस्त महीने में 18 .38 करोड़ डोज लगी है। इस हिसाब से रोजाना औसतन 59 लाख से अधिक लोगों को डोज लगाई गई है। केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि आधी से अधिक वयस्क आबादी को कोविड वैक्सीन की एक डोज लगी है। साथ ही 16 फीसदी लोगों को दोनों डोज लगी है।