Photo- Social Media/Twitter
Photo- Social Media/Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: गुजरात के गांधीनगर में आज से डिफेंस-एक्सपो (Defence Expo 2022) शुरू हो रहा है। इसमें 25 देशों के रक्षा मंत्री शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) कल यानी 19 अक्टूबर को इसका उद्घाटन करेंगे। इस बार के डिफेंस-एक्सपो में स्वदेश निर्मित हथियार की प्रदर्शनी पर जोर दिया जा रहा है। खास बात यह है कि इस डिफेंस एक्सपो में 1,320 से अधिक रक्षा कंपनियां (Defense Companies) हिस्सा ले रहीं हैं। पांच दिवसीय आयोजन के दौरान पहले तीन दिन व्यापार के लिए होंगे अंतिम के दो दिन आम जनता के सदस्यों के लिए होंगे।

    गांधीनगर में होने जा रहे डिफेंस-एक्सपो 2022, 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक होगा। रक्षा प्रदर्शनी का 12वां संस्करण दो साल में एक बार होता है। इस साल की डिफेंस एक्सपो में सिर्फ स्वदेशी कंपनियां ही हिस्सा ले रही हैं या फिर वही विदेशी कंपनियां जिनका किसी भारतीय कंपनी से जॉइंट वेंचर है या फिर उनकी सबसिडरी कंपनी भारत में है। ऐसे में पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर हैं। इस बार भारत में स्वदेशी कंपनियों को जलवा दिखेगा। 

    इस प्रदर्शनी में रणनीतिक एवं सामरिक हथियार प्रणालियों, रक्षा उपकरणों और टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करेगा रक्षा प्रदर्शनी गांधीनगर में चार अलग-अलग जगहों पर आयोजित की जाएगी इस बार 47 नए हथियार लांच होंगे। इसके साथ ही 349 हथियारों के करार, 18 ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी और लगभग 37 नई घोषणाएं की जाएगी। पीएम मोदी कल उद्घाटन करेंगे। बताया जा रहा है कि यह अबतक का सबसे बड़ा डिफेंस-एक्सपो है।