Om Prakash Chautala
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली. हरियाणा (Haryana) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार, आय से अधिक संपत्ति के मामले में यहां के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala) को आज दोषी करार दिया गया है। अब कोर्ट आगामी 26 मई को सजा सुनाएगी। दरअसल दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दो दिन पहले मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

    पता हो कि, CBI ने 26 मार्च, 2010 को पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के खिलाफ कोर्ट में चार्ज शीट दाखिल की थी। जिसमे यह बताया गया था कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश  चौटाला ने 1993 से 2006 के बीच कथित रूप से उनकी वैध आय से काफी अधिक करीब 6।09 करोड़ रुपए की संपत्ति जुटाई है। यह उनकी मानद आय से कहीं ज्यादा पायी गई है। 

    बता दें कि, साल 2019 में ED ने चौटाला की 3 करोड़ 68 लाख की संपत्ति जब्त कर ली थी। इन जब्त संपत्तियों फ्लैट, प्लॉट और जमीन हैं। यह संपत्तियां पंचकूला, सिरसा और नई दिल्ली में हैं।

    यह भी बताते चलें कि पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला को वर्ष 2013 में शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी करार दिया गया था। इसके बाद उन्हें 10 साल की सजा भी  हुई थी। यही नहीं वे दिल्ली की तिहाड़ कोर्ट से सजा पूरी कर पिछले साल ही बाहर आए थे। लेकिन अब फिर वे दोषी करार दिए गए हैं।