नई दिल्ली: तमिलनाडु के CM एम.के स्टालिन आज यानी बुधवार को दिल्ली के दौरे पर है। इस दिल्ली दौरे के में वो देश के बड़ी हस्तियों से मुलाकात करने वाले है। इस दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।
मिली जानकारी के अनुसार इस दिल्ली दौरे में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। pic.twitter.com/BaoIwp3mKi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2022
आपको बता दें कि फ़िलहाल सीएम स्टालिन सबसे पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उसके बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की है। आपको बता दें कि इसके बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन शाम में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे।